दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टर और विशेषज्ञ ने हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। लेकिन आप अगर इसका लगातार इस्तेमाल करते हैं तो एक नजर इस रिपोर्ट पर जरूर पढ़ें... यूनिवर्सिटी ऑफ मेल्बर्न की एक रिसर्च बताती है कि हैंड सैनिटाइजर (Hand Sanitizer) आपको गंभीर बीमारी दे सकते हैं।
सैनिटाइजर खराब बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया को भी मार देता है, क्योंकि इसमें हानिकारक केमिकल होते हैं, जो आपको गंभीर रोग दे सकते हैं। इसमें 60% ऐल्कोहॉल होता है, जो हानिकारक कीटाणुओं को पूरी तरह से मारने में सक्षम नहीं होता।
कई सेनिटाइजर में ट्राइक्लोसन की मात्रा ज्यादा होता है। ट्राइक्लोसन एंटीबैक्टीरियल एजेंट है। जो एंटीबायोटिक्स को आपके प्रति निष्प्रभावी बना देता है। जिससे खांसी या जुकाम जैसी सामान्य मौसमी बीमारियों के लिए ज्यादा असुरक्षित बना देता है।
त्वचा हो जाती है रूखी
हैंड सैनिटाइजर के लगातार प्रयोग से ये आपकी स्किन ड्राई और रफ बन जाती है। इतना ही नहीं इसके चलते त्वचा संबन्धी कई बीमारियां भी हो सकती हैं। कई लोगों को सैनिटाइजर से त्वचा में जलन और खुजली जैसी समस्याएं होने की भी समस्या हो सकती हैं।
बिसफेनॉल एक प्रकार का रसायन है, जो कैंसर का भी कारक बन सकता है। रिसर्च के मुताबिक हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल के तुरंत बाद बिसफेनॉल ए युक्त किसी चीज को छूने से उसके शरीर में घुसने की संभावना पूरी होती है।
प्राकृतिक हैंड सैनिटाइजर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 👆🏻





0 Comments